नोएडा (संवाद)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सिख लाइंस में 13 और 14 नवंबर को आयोजित रीजनल मिनी स्पोर्ट्स मीट का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। दो दिन तक चले इस खेल महोत्सव में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। शहर के सेक्टर 24 स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान रिले रेस, योगा, लॉन्ग जंप, थ्रो बॉल और स्प्रिंट जैसी प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिस्पर्धा दिखाई। कार्यक्रम का संचालन सीमा एवं उनकी टीम ने किया। इस दौरान केवी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते।