फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होगा प्यार का अंजाम?: सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी पाकिस्तान और सऊदी में छाई, दिलचस्पी दिखा रहे लोग

Sat, 08 Jul 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गई है। सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा। लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि कई देशों के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से चार बच्चों संग ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और पिता नेत्रपाल को कोर्ट ने जमानत दे दी है। जेवर सिविल कोर्ट के जूनियर डिविजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने बृहस्पतिवार को सचिन के पिता नेत्रपाल और शुक्रवार को सचिन व सीमा हैदर को पता नहीं बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले, पाकिस्तान से प्यार की तलाश में निकली सीमा गुलाम हैदर की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी। वहीं उसके चारों बच्चे भी जेल की सलाखों के पीछे डरे-सहमे रहे। सीमा को महिला सेल, प्रेमी सचिन और उसके पिता को क्वारंटीन सेल में रखा गया है। उनके चेहरों पर भी उदासी छाई रही। 

धोखाधड़ी की धारा लगाने की तैयारी में थी पुलिस
सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे। बताया गया है कि ये आधार कार्ड फर्जी थे। इन आधार कार्ड में एडिट कर सीमा को सचिन की पत्नी बताया गया था। पुलिस इस मामले में धोखाधड़ी की धारा भी लगाने की तैयारी में थी। मामले में दांडिक प्रावधान नहीं होने के कारण द पासपोर्ट एक्ट की धारा-3,4,5 को भी केस से हटा दी गई हैं।
विज्ञापन


सचिन के घर रहेंगे सीमा हैदर और उसके बच्चे
सचिन और सीमा के वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने बताया कि न्यायालय ने सीमा हैदर को वर्तमान पता नहीं बदलने का आदेश दिया है। सीमा का वर्तमान पता जमानत याचिका में सचिन का रबूपुरा स्थित घर लिखा गया है। इसलिए सीमा हैदर को केस चलने या न्यायालय के अगले आदेश तक सचिन के घर पर ही रहना होगा।

विदेशों में छाई सीमा-सचिन की लव स्टोरी
अमर उजाला के एक्सक्लूसिव समाचार प्रकाशित करने बाद ये मामला देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गया है। सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा। लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि कई देशों के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया में भी ये मामला छाने लगा है। दोनों देशों के मीडियाकर्मी इस मामले की अपडेट जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

प्रमाण पत्रों से नहीं मेल खा रहे सीमा हैदर के बच्चों की उम्र
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर के संबंध में जांच पड़ताल के दौरान जुटाए गए प्रमाण पत्रों से उसके बच्चों की उम्र मेल नहीं खा रहे हैं। दरअसल, सीमा हैदर ने डीसीपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद बयान दिया था कि 2019 में पति के सऊदी अरब जाने के बाद से उसका उससे संबंध नहीं है। 

 

जबकि पासपोर्ट के मुताबिक, सीमा ने सबसे छोटी बेटी को 2 जनवरी 2021 को जन्म दिया। उसकी आयु केवल ढाई साल है। सीमा का पहला बेटा शादी के तीन साल बाद एक जनवरी 2018 को हुआ। 


 

सीमा ने इसके 12 वें महीने में 27 दिसंबर को पहली बेटी, 23 दिसंबर 2019 को दूसरी बेटी और बड़े बेटे की आयु मात्र साढ़े पांच साल है। सीमा और उसके बच्चों की आयु प्रमाण पत्रों की बजाय मौखिक रूप से बताई गई उम्र से मेल खाते हैं। सीमा और उसके चारों बच्चों का जन्म जनवरी व दिसंबर में हुआ है। सीमा व उसके बेटे का जन्मदिन एक जनवरी है।

 

इमरान खान की गिरफ्तारी पर इंटरनेट बंद होने पर टूटा संपर्क
नौ मई को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व क्रिकेटर इमरान खान की गिरफ्तारी की घटना के बाद वहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। तब गुलाम हैदर का सीमा हैदर से संपर्क टूट गया।

इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद भी सीमा से संपर्क नहीं होने पर गुलाम हैदर ने उसके भाई से संपर्क किया। तब पता चला कि सीमा उसका नया घर खरीदने की बात कहकर गई है। सीमा को उसके पति ने सात लाख रुपये भेजे थे। सीमा सात तोले सोने के गहने समेत अन्य सामान लेकर लापता हुई।

 
विज्ञापन

बच्चों को वापस दिलाने की मांग
सीमा व उसके बच्चों की भी गुमशुदगी सीमा के ससुर ने पाकिस्तान में दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया के जरिए गुलाम हैदर को सीमा के बच्चों को साथ लेकर नेपाल के जरिये भारत आने की जानकारी हुई। अब सोशल मीडिया पर गुलाम हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पाकिस्तान सरकार से उसके बच्चों को वापस दिलाने में मदद की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें