रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में गांव रबूपुरा में दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिराह परिवार के बीच मनाई। इस दौरान दोनों शादी की ड्रेस पहने हुए नजर आए। खबर के मुताबिक, सचिन मीणा के घर पर शादी का मंडप सजाया गया। एक तरफ सीमा लाल रंग के जोड़े में नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हे राजा सचिन ने काला कोट और सिर पर शादी की पगड़ी बांध रखी थी।
रबूपुरा में दोनों की सालगिरह का स्टेज भी सजा। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पत्नी होने के नाते सीमा ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर शादी की तरह पूरी रस्में हुई। इस मौके पर उनके वकील एपी सिंह भी वहां पर मौजूद रहे।
अभी हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) कानून का सीमा हैदर ने समर्थन किया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने केंद्र सरकार के इस कानून का जोरदार स्वागत किया है।
सीमा-सचिन ने अपने घर पर मिठाई बांटी, पटाखे जलाकर जश्न मनाया। सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता लेने में आसानी होगी।