फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 105 में एक महीने में होंगे आरडब्ल्यूए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-चुनाव के लिए जिला आबकारी अधिकारी होंगे चुनाव अधिकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 105 में आरडब्ल्यूए चुनाव का विवाद खत्म होने वाला है। सेक्टर में चुनाव करवाने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। चुनाव के लिए बतौर चुनाव अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी को नियुक्त किया गया है और एक महीने के भीतर चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी संतोष कुमार बंसल ने बताया कि आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 में निवर्तमान कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल 6 मई को समाप्त गया था। इसके बाद भी चुनाव की घोषणा नहीं हो रही थी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अवैध रूप से पदों पर बने हुए थे। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की गई। इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से आरडब्ल्यूए को दो बार नोटिस जारी कर चुनाव न करवाने का कारण पूछा गया था लेकिन आरडब्ल्यूए ने कोई जवाब नहीं दिया। समय पर चुनाव की घोषणा न करने और अवैध रूप से पद पर बने रहने की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने एक महीने के भीतर चुनाव करवाने की घोषणा कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिला आबकारी अधिकारी को नामित करते हुए चुनाव एक माह के अंदर पूरा कराने का आदेश दिया है। ऐसे में सेक्टर के अंदर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें