फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरटीई में दाखिला नहीं देने पर 12 स्कूलों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई में दाखिला नहीं देने पर 12 स्कूलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

-बेसिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की शिकायत पर की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 12 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। सभी स्कूल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को दाखिला नहीं दे रहे हैं। अभिभावक व बच्चे परेशान हैं और लगातार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। स्कूलों को तत्काल दाखिल करने और जवाब देने को कहा है। दाखिला नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिले में आरटीई के तहत गरीब बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। आईटीई के तहत निजी स्कूलाें में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने दो चरणों में लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन कर दिया है। बच्चे आवंटन पत्र लेकर निजी स्कूलों में जा रहे हैं, लेकिन स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ना कुछ बहाना बनाकर अभिभावकों को वापस भेज देते हैं। बृहस्पतिवार को प्रभारी बीएसए ने नोएडा और ग्रेनो के 13 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। इनमें दरबारी लाल फाउंडेशन, संत किशोरी, खेतान पब्लिक स्कूल, एमिटी, राघव ग्लोबल, फॉर्चून वर्ल्ड, स्पर्श ग्लोबल, दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेनो वेस्ट, नेहरू इंटरनेशनल स्कूल, आर्य कमल, आर्मी पब्लिक स्कूल और जीडी गोयंका शामिल है। प्रभारी बीएसए व डायट प्राचार्य राज सिंह यादव का कहना है कि जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिली है, उनको नोटिस जारी किया गया है, अगर अब भी दाखिला नहीं किया तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें