फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच तक की मान्यता वाले स्कूल में चल रहीं 9-10 की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इम्पैक्ट:
विज्ञापन

फोटो

पांच तक की मान्यता वाले स्कूल में चल रहीं 9-10 की कक्षाएं-शिक्षा विभाग ने शुरू की बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की जांच
-एक अप्रैल को खबर प्रकाशित कर अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
-मतदान के बाद शिक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाने का किया था दावा
-सूरजपुर में दो स्कूलों की जांच, एक पर कक्षा 5 तो दूसरे पर नहीं थी मान्यता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा विभाग की जांच पड़ताल के दौरान बृहस्पतिवार को सूरजपुर में चल रहे दो निजी स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए। वहीं, एक स्कूल बिना मान्यता के पाया गया जबकि दूसरे स्कूल के पास कक्षा 5 तक की मान्यता है। स्कूल में कक्षा 9 व 10 के बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा है। जांच के बाद विभाग ने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। साथ ही बिना मान्यता चल रहे स्कूल को तत्काल बंद करना होगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। बिना मान्यता के स्कूल बच्चों को दाखिला दे रहे हैं। साथ ही किताबें और यूनिफार्म भी बेच रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग आंख बंद करके बैठा हुआ है। एक अप्रैल को अमर उजाला ने ‘मान्यता नहीं फिर भी दे रहे दाखिला, बेच रहे यूनिफार्म’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था। तब शिक्षा विभाग ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद अभियान चलाने का दावा किया था। उसी पर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह ने टीम के साथ सूरजपुर में चल रहे निजी स्कूलों की जांच की। उन्होंने बताया कि लुसेंट पब्लिक स्कूल की जांच की गई। स्कूल के पास कक्षा 5 तक की मान्यता है, लेकिन स्कूल में कक्षा 9 और 10 के बच्चों को भी पढ़ाया जा रहा था। जवाब आने के बाद स्कूल पर कक्षा 5 तक की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई बीएसए स्तर से होगी। यहां के बाद टीम गौरी गोदावरी इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। स्कूल प्रबंधन से मान्यता के कागजात मांगे, लेकिन जांच में पता चला कि स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है। जबकि स्कूल में कक्षा एक से 10 के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में चल रहे हैं अवैध स्कूल
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दादरी, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर समेत कई जगह पर बड़ी संख्या में निजी स्कूल चल रहे हैं। अगर जांच होगी तो उनके पास मान्यता नहीं मिलेगी। स्कूल लगातार बच्चों को दाखिला दे रहे हैं। ऐसा कर बच्चों के भविष्य से खेल रहे है, लेकिन शिक्षा विभाग आंख बंद करके बैठा हुआ है। यहीं नहीं, निजी स्कूल कक्षा 8 तक की मान्यता लेकर कक्षा 10 के बच्चों को पढ़ा रहे है। शिक्षा विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

-

नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को तत्काल बंद कराना होगा। वहीं बिना मान्यता के चल रहे बाकी स्कूलों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें