फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिसंबर में शुरू होगी आरटीई दाखिले की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिले कराने की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो जाएगी। महीने के पहले सप्ताह में प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अब तक शेड्यूल जारी नहीं हो सका है। जल्द शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव का कहना है कि हर साल यह प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होती है। हमारी तैयारी पूरी है, लेकिन अब तक कोई शेड्यूल नहीं आया है। सभी शिक्षक एसआईआर के काम में लगे हैं, हो सकता है तारीख थोड़ी आगे-पीछे हो जाए, लेकिन प्रक्रिया दिसंबर में ही शुरू हो जाएगी। जल्द ही तारीख की घोषणा होने की उम्मीद है। इस बार इस प्रक्रिया में 1,800 स्कूल शामिल होंंगे। पिछली बार यह संख्या 1,205 थी। गौरतलब है कि आरटीई के तहत प्री नर्सरी और पहली कक्षा में लॉटरी माध्यम से गरीब बच्चों का चयन कर निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाता है।
-पेरेंट्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र-
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने इस संबंध में बीएसए को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि 2025 प्रवेश के लिए 1,695 में से 503 स्कूल बंद दिखाए गए थे। 19,666 सीटों में से 6,306 सीटें ही आवंटित की जा सकीं। काफी संख्या में फॉर्म रिजेक्ट करने के कारण सीटें काफी कम रह गई हैं। उनका कहना है कि इस बार हमने रिजेक्शन की जगह त्रुटियों को दूर करके फॉर्म को शामिल करने की मांग की है। साथ ही 89 नए स्कूलों को मान्यता मिली और पिछली साल यू-डायस पर अपग्रेड न करने के कारण करीब 400 स्कूलों को छोड़ दिया गया था। उन सभी को इस बार शामिल करने के बाद 1,800 स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों के हिसाब से 50 हजार सीटों पर प्रवेश होने चाहिए। प्रवेश उसी सत्र के शुरुआत में मिल जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें