फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरटीए के पास वाहन रखने की जगह नहीं

Mon, 27 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला से पांच राजमार्ग गुजर रहे हैं, जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों को जोड़ते हैं। इन राजमार्गों पर काॅमर्शियल वाहन भी बहुतायात में निकलते हैं।
ऐसे में आरटीए विभाग चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को जब्त भी करता है। इन वाहनों को रखने के लिए विभाग के पास जगह ही नहीं है। इस कारण से कभी बस स्टैंड की पार्किंग तो कभी किसी ढाबे के आसपास खाली जगहों पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो ऐसी परिस्थिति भी बन जाती है कि वाहनों को सिटी के एक छोर से कैंट तक खड़ा करने के लिए लाना पड़ जाता है। ऐसे में जगह का अभाव अब विभाग के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, क्योंकि जहां वाहनों को खड़ा करते हैं वहां सुरक्षा करने वाला कोई है ही नहीं। आरटीए सचिव सुशील कुमार ने बताया कि जगह के अभाव के कारण गाड़ियों को यहां वहां खड़ा करना पड़ता है, इसमें गाड़ियों की सुरक्षा मुश्किल हो जाती है। इसके समाधान पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें