फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने युवक पर लगाया धर्मांतरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मामूरा निवासी एक युवक पर लोगों के धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह युवक के घर के बाहर जमा होकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो प्राथमिक जांच में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हालांकि, आरोपी के खातों से लेकर अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरएसएस के नगर धर्म जागरण संयोजक मयंक कुमार व कृष्णा मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी का आरोप है कि मामूरा गली नंबर-5 के एक घर में धर्मांतरण किया जा रहा है। यहां बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। घर से प्रार्थना की आवाज आती है। रविवार को भी घर में संदिग्ध गतिविधि को देखकर कई कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस पहुंची और घर में मौजूद औरंगाबाद बिहार निवासी महेंद्र समेत 12 से अधिक महिलाएं, पुरुष व बच्चों से पूछताछ की। आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महेंद्र धर्मांतरण करा रहा है।
वहीं, एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि प्राथमिक जांच में धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। घर में मिले सभी लोगों ने एक ही धर्म को मानने की बात कही है और सभी के कागजात भी उससे संबंधित हैं। महेंद्र के बैंक खातों की जांच कर देखा जा रहा है कि कहीं उसे कोई फंडिंग तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें