फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रॉयल एथलीट्स ने क्रिकेट-11 को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही सेंचुरियन टी-20 लीग के लीग मैच में रॉयल एथलीट्स ने क्रिकेट-11 को सात विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट-11 ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। देव ने 41 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से शुभम तिवारी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल एथलीट्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अक्षत दादू ने 58 रन और शुभम तिवारी ने 57 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें