फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो-ई-रिक्शा का रूट तय फिर भी सड़कों पर मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने तय किए थे 23 रूट, संचालन पर अब भी सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर जिले में पंजीकृत ई-रिक्शा, सीएनजी ऑटो और ई-ऑटो की संख्या 60 हजार से अधिक हो चुकी है। इसके कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशनों और बाजारों के आसपास वाहन चालक मनमाने ढंग से सवारी बैठाते और उतारते नजर आते हैं। इससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनती है। खास बात यह है कि यातायात पुलिस की ओर से नवंबर 2024 में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए 23 रूट निर्धारित किए गए थे, लेकिन इनके संचालन और पालन को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 28,465 ई-रिक्शा, 18,528 सीएनजी ऑटो और करीब 17 हजार ई-ऑटो पंजीकृत हैं। इस तरह तीनों श्रेणियों के वाहनों की संख्या करीब 63,993 है। इनमें सबसे अधिक संख्या ई-रिक्शा की है। सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशन के आसपास, सेक्टर-16 से 18 के बीच, सेक्टर-12-22 से सेक्टर-16 की ओर जाने वाले रास्ते, सेक्टर-5 हरौला से औद्योगिक मार्ग और सेक्टर-62 से सेक्टर-59 के बीच ई-रिक्शा व ऑटो के बेतरतीब ठहराव से वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के चालान किए जाते हैं। चालकों को नियमित रूप से जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। -नंद कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें