संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा में गाड़ी विवाद: युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी में गाड़ी पहले निकालने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में एक स्कूटी सवार युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निठारी निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह सेक्टर-10 से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहे थे। राम विहार के सामने पानी की टंकी के पास बाइक सवार दीपक और रितिक से उनकी गाड़ी पहले निकालने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दीपक और रितिक ने मोहित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।