फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता के घर दस लाख की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता के घर दस लाख की डकैती
विज्ञापन

रबूपुरा। गांव मिर्जापुर में शुक्रवार देर रात 9 हथियारबंद बदमाशों ने किसान नेता सुरजन सिंह के घर घुसकर 10 लाख की डकैती डाली। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे 5.35 लाख रुपये नगद और लगभग पांच लाख कीमत के आभूषण ले गए। डकैतों ने विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट भी की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मिर्जापुर निवासी भाकियू (टिकैत) के जेवर तहसील महासचिव सुरजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1.25
बजे 9 हथियारबंद दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाश सबसे पहले उनकी पत्नी उर्मिला देवी के कमरे में दाखिल हुए। खटपट की आवाज सुन उर्मिला की नींद खुल गई। जैसे ही उर्मिला ने सुरजन को आवाज दी। बदमाशों ने उसके थप्पड़ मार दिया। कट्टे, तेजधार हथियार आदि से लैस बदमाशों ने उन्हें धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद बदमाश उनकी माताजी ओमवती के कमरे में घुसे। ओमवती ने पूछा कौन है, तो बदमाशों ने उन्हें भी थप्पड़ मारकर चुप करा दिया। वहीं, बरामदे के बाहर कमरे में सो रहे सुरजन व उनके साले महेंद्र को बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बेखौफ होकर लूटपाट की। बदमाश उनके कमरों में अलमारियों को तोड़कर उसमें रखी नगदी व आभूषण लूट लिए। बदमाश लगभग 2:30 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
विज्ञापन

किसी और भाषा में बात कर रहे थे बदमाश
सुरजन सिंह ने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। वारदात के दौरान एक का नकाब खुल गया और उसने तुरंत घर से रखे तौलिया से अपना मुंह बांध लिया। बदमाशों ने पैंट-शर्ट व पैर में चप्पलें पहनीं थीं। बदमाश आपस में दूसरी भाषा में और पीड़ितों से हिंदी में बात कर रहे थे।
23 अक्तूबर को बैंक से निकाले थे रुपये
सुरजन सिंह ने बताया कि उनके भाई ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्हें दिवाली पर कर्मचारियों का भुगतान करना था और ढाई लाख रुपये किसी के उधार के लौटाने थे। इसके चलते उन्होंने 23 अक्तूबर को बैंक से रुपये निकाले थे।
छह साल पहले भी हुई थी लाखों की चोरी
किसान नेता सुरजन सिंह का आरोप है कि 27 मई 2013 को भी उनके घर पर चोरों ने 7 लाख रुपये की नगदी व करीब तीन लाख आभूषण चोरी कर लिए थे। वारदात का भी पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
किसान नेता पहुंचे, दी चेतावनी
भाकियू नेता के घर डकैती की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता व नेता उनके घर पहुंचे। भाकियू संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह चौरौली, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खटाना, जिलाध्यक्ष अनीस कटाना, जेवर तहसील अध्यक्ष शमशाद सैफी, पूरन पहलवान आदि संगठन के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से डकैती की घटना खुलासा किए जाने व आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने घटना का आठ दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खटाना का कहना है कि यदि आठ दिन में ही मामले का खुलासा नहीं किया गया तो संगठन कोतवाली को घेराव कर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा।
परिचित की मिलीभगत होने का शक
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा में किसान नेता सुरजन सिंह के घर हुई डकैती में पड़ताल के बाद पुलिस ने किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पता था कि घर में रुपये रखे हैं।
बदमाश उन्हीं कमरों में पहुंचे जहां नगदी और आभूषण रखे थे
सुरजन सिंह का मकान गांव के बाहर रोड पर स्थित है। बदमाश सुरजन सिंह के घर के पीछे से दीवार फांदकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश उन्हीं कमरों में पहुंचे थे, जहां पर रुपये और आभूषण रखे हुए थे। सबसे ज्यादा आभूषण और नगदी सुरजन की पत्नी उर्मिला के कमरे में थी। पुलिस ने आशंका जताई कि बदमाशों को इसकी जानकारी थी कि घर में रुपये कहां रखे थे।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि वारदात में किसी ऐसे परिचित का हाथ हो सकता है जिसे घर में रखे रुपये आदि की जानकारी हो। हालांकि विभिन्न पहलुओं से वारदात की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें