पुन्हाना। नकली सोने की ईंट को बेचने के बहाने से मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति को सिंगार गांव के पास बुलाकर उसके साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बिछोर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर तिरवाडा गांव के आरोपी सलाहुद्दीन को गिरफ्तार कर लूटे गए सामान को बरामद कर लिया है।
बकिल सिंह पुत्र हरनाम निवासी सिमरौया मध्यप्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10-12 दिन पहले राहुल नाम के व्यक्ति का फोन आया और बताया कि वह जेसीबी चलाता है। जमीन खुदाई के दौरान उसे एक सोने की ईंट मिली जिसे वो बेचना चाहता है। आरोपी ने उसे बार-बार फोन किया और सोने की ईंट खरीदने के लिए सिंगार गांव बुलाया। जब वह सिंगार गांव पहुंचा तो आरोपी उसे बाइक से तिरवाडा गांव के पास ले गया और जेब से सोने की ईंट निकालकर दिखाने लगा। उसने बताया कि जब उसने ईंट नकली होने की कहा तो आरोपी ने मोबाइल, जेब में रखे 1520 रुपये छीन ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के बारे में पता करने पर उसका नाम सलाहुद्दीन पुत्र हनीफ पता चला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।