नूंह। नूंह जिला पुलिस ने लूट-डकैती के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित मध्यप्रदेश राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहरुख पुत्र अली मोहम्मद, निवासी फरदडी, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्योरा देहात थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में वांछित था। आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
नूंह पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना देहात थाना, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के थाना प्रभारी को दी गई, जिसके बाद आरोपी को संबंधित टीम को सौंप दिया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर की गई। संवाद