- तीन मार्च को सबसे ज्यादा 58 हजार यात्रियों ने किया सफर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। होली पर घर जाने के लिए 1.90 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों को चुना। जिससे रोडवेज को 2.68 करोड़ रुपयों का राजस्व प्राप्त हुआ। 28 फरवरी से चार मार्च तक सिर्फ घर पहुंचाने में ही रोडवेज ने इतना राजस्व प्राप्त कर लिया। अब त्योहार के बाद यात्रियों के लौटने का सिलसिला शुुरू हो गया है। इससे दोबारा निगम को लाभ मिलेगा।
लंबी दूरी पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से परिवार के साथ होली मनाने के लिए जब प्रवासियों ने तैयारी शुरू की तो उनके पास चुनिंदा साधन ही थे। निजी बसों की विश्वसनीयता संदिग्ध होने से उन्होंने रोडवेज का सहारा लिया। वहीं नजदीक रहने वाले प्रवासियों ने रोडवेज बसों को ही सफर के लिए चुना। सबसे ज्यादा तीन मार्च को 58 हजार लोगों ने बसों से यात्रा की।
किस दिन कितने यात्रियों ने किया सफर
दिनांक यात्रीराजस्व
28 फरवरी48 हजार53 लाख
1 मार्च26 हजार38 लाख
2 मार्च41 हजार63 लाख
3 मार्च58 हजार87 लाख
4 मार्च17 हजार27 लाख
9 मार्च तक अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें
होली के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए रोडवेज ने 28 फरवरी से नौ मार्च तक बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने के की व्यवस्था बनाई है। इस व्यवस्था के तहत उन रूट पर ज्यादा फेरे लगाए गए जिन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहा। गौतमबुद्ध नगर से बदायूं, अलीगढ़ इत्यादि रूट पर ज्यादा बसें दौड़ीं।
कोट
पांच दिनों में 1.90 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर किया। यात्रियों का दबाव ज्यादा होने पर निर्धारित रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। अब वापसी होने पर यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है। -मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज