फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर नोएडा में चलती रोडवेज बस से निकला धुआं, कुछ देर में दिखने लगी लपटें; ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

Fri, 06 Mar 2026 01:01 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परी चौक की ओर जा रही एक रोडवेज बस में आचनक आग लग गई। इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिससे बस में धुआं और लपटें उठने लगीं। लेकिन चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर सूझबूझ दिखाई।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटा-2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 11 बजे एक चलती रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत बस रोकी और बाहर निकला।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस परी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस के इंजन के पास से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बिना घबराए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और और बस से बाहर निकला। जिस वक्त बस में आग लगी उसमें कोई यात्री नहीं था। इस दौरान कुछ ही मिनटों में आग ने बस के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें