नोएडा। सेक्टर-117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में बीते एक महीने से लगातार बिजली संबंधी समस्याएं बनीं हुईं हैं। सोसाइटी के सचिव संजीव कुमार पाल ने विद्युत विभाग को लिखे पत्र में कहा कि मंदिर वाला ट्रांसफार्मर रोजाना खराब हो रहा है। वहीं ब्लॉक-5, 7 और 11 में ट्रांसफार्मर पैनल की एमसीबी खराब होने से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कर्मचारियों को रोजाना बुलाना पड़ता है। उन्होंने विद्युत विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। ब्यूरो