फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कें-गलियां होंगी कूड़ा मुक्त, स्वच्छता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी के 517 गार्बेज संवेदनशील स्थलों की होगी सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने शुक्रवार को सड़कों और गलियों को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया। इसमें महापौर राजा इकबाल सिंह, उप महापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही और वरिष्ठ अधिकारी जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे।
अभियान के तहत एमसीडी के 12 जोनों में 517 गार्बेज संवेदनशील स्थल तय किए गए हैं जहां नियमित रूप से कूड़ा जमा होता है। हर दिन अधिकारी इन स्थलों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कूड़ा न जमा हो और सफाई नियमित रूप से हो। निरीक्षण की प्रगति की रिपोर्ट दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी। महापौर राजा इकबाल सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने में एमसीडी का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा दिल्ली बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रवेश वाही ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कूड़ा कहां और क्यों जमा होने के बारे में भी मालूम करना होगा। इन स्थलों को साफ-सुथरा और हरियाली से सजाकर आकर्षक बनाया जाएगा ताकि लोग वहां कूड़ा न डालें। अभियान अगले एक माह तक चलेगा। सभी वार्ड व जोन को साफ-सुथथा और कूड़ा-मुक्त करने का लक्ष्य है। नेता सदन स्वयं केशवपुरम और सिविल लाइंस का निरीक्षण करेंगे जबकि महापौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें