फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जाम खत्म करने के लिए सड़कों पर होगी मार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेट्रो स्टेशन और जाम वाले इलाकों में बनाई जाएगी व्यवस्था, घेरे के अंदर ई-रिक्शा और ऑटो में बैठाएंगे सवारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़कों पर जाम का कारण बनने वाले ऑटो और ई रिक्शा को व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के लिए सड़कों पर मार्किंग की जाएगी। मार्किंग के अंदर ही वाहन खड़े करके यात्रियों को बैठाया जा सकेगा। जहां अभी तक दो से तीन लाइनें लगाकर ई-रिक्शा और ऑटो खड़े होते थे अब उन्हें एक ही लाइन में खड़े होने की जगह दी जाएगी। ताकि यातायात सुचारू बना रहे। फिर भी अगर निर्धारित लाइन के बाहर ई रिक्शा और ऑटो मिलेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। शहर में मेट्रो स्टेशन, बाजार और लेफ्ट फ्री लेन पास ऑटो-ई रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है। इससे न केवल लोगों को दिक्कतें होती हैं बल्कि पीछे से आने वाले वाहनों को भी परेशानी होती है। यही नहीं इस वजह से सड़क पर पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है। सेक्टर 18, सेक्टर 52, 15, बॉटनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ इसी कारण जाम के हालात बने रहते हैं। सवारी के चक्कर में ऑटो-ई रिक्शा पूरी सड़क घेरकर खड़े हो जाते हैं ऐसे में पीछे की सड़क पूरी जाम हो जाती है। प्रमुख स्थानों पर ऐसा हाल होने की वजह से पीक समय में यातायात की स्थिति बेहद खराब रहती है। इनके कारण थोड़ी सी दूरी तय करने में दस से पंद्रह मिनट का समय लग जाता है।
विज्ञापन




अब ऑटो-ई रिक्शा को व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सड़क पर मार्किंग कराई जा रही है। लाइन से बाहर खड़े होने पर वाहन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




-अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें