फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौतमबुद्ध नगर जोन के जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड 38.01 प्रतिशत की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगस्त में जोन का जीएसटी संग्रह 1538.93 करोड़ रहा, जो पिछले साल 1115.26 करोड़ था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जोन का जीएसटी संग्रह बढ़ता जा रहा है। अगस्त में जोन के जीएसटी संग्रह में 38.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष अगस्त में जहां 1115.26 करोड़ का जीएसटी संग्रह रहा था। वहीं इस अगस्त जीएसटी संग्रह 1538.93 करोड़ रहा। जोन के जीएसटी संग्रह की वृद्धि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से कई गुना अधिक रही है।
विज्ञापन


जोन के अपर आयुक्त परीक्षित खटाना ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त जीएसटी संग्रह 423.67 करोड़ अधिक रहा है। यह 38.01 प्रतिशत की वृद्धि है। राष्ट्रीय स्तर पर जीएसटी संग्रह की वृद्धि 14.80 प्रतिशत रही है। जबकि प्रदेश स्तर पर वृद्धि 18 प्रतिशत रही है। वहीं सचल दल ने भी 3.65 करोड़ का राजस्व जमा करवाया है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 12.15 करोड़ का जुर्माना वसूला जा चुका है। उनका कहना है कि व्यापारियों, विनिर्माण इकाइयों और सेवा प्रदाताओं के समय से भुगतान करने के कारण प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें