फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अट्टा गुजरान से दनकौर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, 29 वर्ष से हो रही थी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-अमर उजाला खबर का असर:
अमर उजाला में मुद्दा उठाने के बाद यमुना प्राधिकरण ने सड़क का निर्माण कार्य कराया शुरू

संदीप वर्मा
यमुना सिटी। 29 वर्षों से सड़क बनने की आस लगाए अट्टा गुजरान गांव के लोगों का सपना आखिरकार पूरा हो ही गया। समाजसेवियों के प्रयास और अमर उजाला में पूरी ताकत से मुद्दा उठाने के बाद यमुना प्राधिकरण ने दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। अब तक यह कच्चा रास्ता था, जिससे बरसात में सबसे अधिक परेशानी होती थी।

सड़क निर्माण की मांग के दौरान जिला भी बदल गया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। दनकौर के बिहारीलाल चौक से अट्टा गुजरान गांव तक प्राधिकरण के रोड रोलर और अन्य मशीन ने सड़क पर बिटुमिन डालना शुरू कर दिया है। सड़क के बनने से ग्रामीण अब यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर जा रही सड़क और यमुना एक्सप्रेस-वे तक आसानी से जा सकते हैं। सड़क नहीं होने से हो रही परेशानी को अमर उजाला में 25 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


1997 से चल रही थी रोड बनाने की मांग
12 मई, 1997 को बुलंदशहर जिले में आने वाले इस क्षेत्र में रोड बनाने की मांग अट्टा गुजरान निवासी समाजसेवी जयपाल सिंह गौतम ने की थी। पीडब्ल्यूडी ने इसकी स्वीकृति भी दे दी थी। विभाग ने 14.84 लाख रुपये का बजट इसके लिए निर्धारित किया था। इसके बाद भी वर्षों तक यह रोड अटकी रही। कुछ वर्ष पहले बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट के लिए गांव से कुछ आगे बनी एक अस्थायी रोड से ग्रामीण जाते थे। अब यमुना एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ने वाले इंटरचेंज में दूसरी रोड भी खत्म होने जा रही है, ऐसे में ग्रामीणों के लिए संकट खड़ा हो रहा था।
जयपाल सिंह गौतम के वर्ष 2011 में गुजरने के बाद सड़क के बनवाने के लिए उनके बेटे सुनील गौतम ने मुहिम शुरू की थी, जो अब रंग लाई है। उन्होंने वर्ष 2024 में मानवाधिकार आयोग, लोक निर्माण विभाग, यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन से लेकर सिंचाई विभाग तक के चक्कर लगाए।
विज्ञापन



कोट
वर्षों बाद अट्टा गुजरान से दनकौर तक स्थायी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। लंबे समय से रोड बनाने में सिंचाई विभाग मंजूरी नहीं दे रहा था। यमुना प्राधिकरण ने निर्माण शुरू कराया है। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। -सुनील गौतम, समाजसेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें