फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले बढ़े, लाइसेंस धारक दोगुना घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त 2024 से जुलाई 2026 तक 28,776 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए, इस अवधि में करीब 50000 लोगों के चालान कटे
विज्ञापन

फोटो
-

रोजाना होते हैं करीब 200 से ज्यादा चालान
-जागरूकता की कमी और कड़ी लाइसेंसी प्रक्रिया से घट रहे लाइसेंस धारक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जितनी तेजी से बढ़ी है, लाइसेंस धारक दोगुना गति से घटे हैं। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तक जिले में केवल 28,776 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। जबकि इसी अवधि में बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 50,000 चालकों के चालान काटे गए। बता दें कि अकेले 2024 में करीब 49000 लाइसेंस बनाए गए थे।
इसके मुख्यत: दो कारण हैं। पहला अगस्त 2024 में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सख्त और जटिल बनाना जाना और दूसरा अभिभावकों द्वारा नाबालिगों को बिना लाइसेंस वाहन देना। नियम कड़े करने के पीछे प्रशासन का उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी बनाना था, लेकिन इस कारण आम लोगों के लिए प्रक्रिया कठिन हो गई। लिहाजा आवेदन और लाइसेंस टेस्ट में पास होने की दर में गिरावट आई।दूसरी तरफ शहरवासी नाबालिगों के हाथ में अपना वाहन पकड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस छात्रों को करती है जागरूक
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, उनकी ओर से स्कूल कॉलेजों में एक टीम भेजी जाती है। यह टीम छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करती है। इसमें खासतौर पर बिना लाइसेंस बनवाए वाहन न चलाने के लिए समझाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें