-गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर सीमा के सिकंदराबाद रोड पर निजामपुर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
फोटो
बिलासपुर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर की सीमा पर स्थित सिकंदराबाद रोड पर निजामपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। हादसे में दो दोस्त भी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान खुर्जा के गांव सनैता भाईपुर निवासी मोनू (22) के रूप में हुई है।
परिचित का कहना है कि मोनू अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के जैतपुर इलाके में रहता था। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिकंदराबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार शादी से लौटते समय मोनू बुलेरो चला रहा था। उसी दौरान निजामपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ मौजूद दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।