फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घायल

सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 इलाके में अज्ञात चोरों ने रात के समय कंपनी के बाहर खड़ा ट्रक चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह कंपनी कर्मचारियों को मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-16बी स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी निवासी एक डॉक्टर ने ईकोटेक-3 कोतवाली में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. हिना का कहना है कि 6 सितंबर की रात उनके पति सौरभ कुमार स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सैनी गोल चक्कर पर सामने से एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरभ सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर व दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत न्यूमेड अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। आरोप है कि वैन चालक तुषार गोयल लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


कंपनी के बाहर खड़ा ट्रक चोरी

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के नॉलेज पार्क-5 इलाके में चोर ट्रक चोरी कर ले गए। जीटा-1 के शेखर गोयल का कहना है कि पार्क स्टोन वुड इंडस्ट्रीज एलएलपी बीएसएफ रोड खेडा चौगानपुर स्थित कंपनी के बाहर कई गाड़ियां खड़ी रहती हैं। 18 सितंबर की रात इन्हीं में से अज्ञात चोर ट्रक ले उड़े। सुबह कंपनी के कर्मचारियों को ट्रक गायब होने का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि सफेद रंग की कार में सवार कुछ चोर आए थे। उन्होंने मौका देखकर ट्रक चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें