फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में धुत चालक ने सड़क पर मचाया कोहराम, पांच कार समेत छह वाहन में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में डिफेंडर सवार कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने पांच कारों समेत छह वाहन में मारी टक्कर
विज्ञापन

- गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं, गुलशन मॉल के पास की घटना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर- 129 स्थित गुलशन मॉल के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार डिफेंडर सवार कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने पांच कारों समेत छह वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कारोबारी नशे में था। इस हादसे में पांच कारें व एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डिफेंडर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है।

सेक्टर-100 निवासी सुनील चौहान कंस्ट्रक्शन कारोबारी है और प्रॉपर्टी का काम भी करता है। वह बुधवार को जेवर गया था और वहीं से वह डिफेंडर से रात के वक्त सेक्टर-100 स्थित घर लौट रहा था। सेक्टर-129 में गुलशन मॉल तिराहे पर पहुंचते ही डिफेंडर अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले साइड से बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सडक़ के किनारे खड़ी पांच कारों में टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और डिफेंडर चालक सुनील को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार व गलत साइड के हैं तीन चालान : पुलिस की जांच में पता चला है कि डिफेंडर कार सुनील के बेटे प्रशांत चौहान के नाम पर है। यह कार 2024 में खरीदी गई थी। इस कार पर पहले ओवर स्पीड के तीन चालान व गलत दिशा में वाहन चलाने के एक चालान हैं। इस मामले में शोवित त्यागी की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें