फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट 10 दिन बाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर कोट पुल नहर के पास कैंटर की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में दस दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। कैंटर के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभल के लहरा रतु गांव निवासी कल्लो का बेटा देवेंद्र 13 अक्टूबर को बाइक से अपने दोस्त के साथ सूरजपुर से अपने गांव जा रहे थे। जीटी रोड कोट पुल नहर के पास पहुंचे तो आयशर केंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे इनकी टक्कर हो गई । टक्कर से देवेंद्र और विकास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल नोएडा ले जाया गया। डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। विकास को हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें