ग्रेटर नोएडा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उच्च प्राथमिक स्कूल तुगलपुर के मेघराज भाटी को चुना गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यापकों की सहमति से टीएफआई के बैनर तले टेट के विरोध में 21 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में महारैली होगी। मेघराज ने बताया कि यह चुनौती भारत वर्ष के सभी शिक्षकों के लिए है। इसलिए संघर्ष भी देश स्तर का होना चाहिए इसी उद्देश्य से टीएफआई का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि 21 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में गौतमबुद्धनगर के दो हजार से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। इस मौके पर जिला मंत्री गजन भाटी, अशोक शर्मा, बलेराम नगर, स्मिता सिंह, मीना यादव, अरविंद शर्मा, सरताज अहमद आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो