फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ऑनलाइन लगेगी आरओ और एआरओ की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। रिटर्निंग अफसर (आरओ) से लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि इस व्यवस्था से ड्यूटी में बदलाव करने की जानकारी आयोग के पास रहेगी। साथ ही चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। 20 मार्च से पहले मतदान तिथि की घोषणा होने की उम्मीद है। 10 अप्रैल के आसपास पंचायत चुनाव की तारीख घोषित हो सकती है। इससे पहले आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि चुनाव में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। अब तक रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी सामान्य तरीके से लगती थी।
इस बार आयोग ने ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ऑनलाइन ड्यूटी लगने के बाद आयोग के पास अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी रहेगी। साथ ही कोई बदलाव होता है तो उस पर भी नजर रहेगी। हालांकि, ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी के पास होगी। प्रशासन ने अधिकारियों का डिजिटल हस्ताक्षर और आईडी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चेकिंग में 200 चालकों के चालान
पंचायत चुनाव को लेकर आलाधिकारियों के निर्देश पर शहर के मुख्य चौराहे परी चौक, ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक, एक मूूर्ति चौक आदि पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग वाहन चालकों के 200 चालान किए गए। टीआई रामरत्न और विक्रम ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया। सबसे अधिक चालान विपरीत दिशा में चलने वाले वाहनों के किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट, सीटबेल्ट सवारों पर भी कार्रवाई की गई। गाड़ियों से काली फिल्म भी उतरवाई गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें