फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रस्तरीय निबंध स्पर्धा में जींद की रिया प्रथम

Fri, 24 Oct 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की एमएससी गणित की रिया ने पहला स्थान पाया।
वहीं गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की सपना ने दूसरा स्थान पाया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के एमएससी गणित के नोनी ने तृतीय स्थान पाया। यह प्रतियोगिता कॉलेज के गणित विभाग की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणितीय और तार्किक दृष्टिकोण से विश्लेषणात्मक एवं सृजनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के 194 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी की भावना को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम प्रो. आशा छाबड़ा और प्रो. अर्शदीप कौर के नेतृत्व में करवाया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें