फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरती खिलाड़ी : अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण जीतना चाहती हैं आर्शिया

विज्ञापन
आर्शिया उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-16 निवासी दस वर्षीय आर्शिया कराटे में अपनी मेहनत और लगन से लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की कक्षा चार की छात्रा आर्शिया पिछले चार वर्षों से नोएडा स्टेडियम में कोच अफजल खान के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

आर्शिया ने वर्ष 2026 में नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक हासिल किए। वर्ष 2025 में उन्हें ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था। इसी वर्ष उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीते। आर्शिया प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती को बेहतर बनाने में जुटी हैं। उनकी मां श्रुति मल्होत्रा हर कदम पर उनका साथ देती हैं और अभ्यास व प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करती हैं। आर्शिया का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व मंच पर तिरंगा लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें