फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना कंड्यूट पाइप बिछे बिजली के तारों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण और प्रशासन करेंगे संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी के फ्लैटों में बिना कंड्यूट पाइप के बिजली के तारें बिछाने की शिकायत पर अब यमुना प्राधिकरण और प्रशासन संयुक्त निरीक्षण करेंगे। प्राधिकरण की ओर से 27 जुलाई से 31 जुलाई के बीच निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान फ्लैटों की विद्युत वायरिंग की तकनीकी जांच की जाएगी और यदि कहीं निर्माण में खामियां पाई जाती हैं तो उनके सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने यमुना प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-22डी के कई फ्लैटों में निर्माण के दौरान बिना कंड्यूट पाइप के ही बिजली के तारें दीवारों के भीतर बिछाया गया है। इसके कारण सोसाइटी के कई फ्लैट में सीलन के कारण करंट आने की समस्याएं भी आ रही थीं। वहीं बारिश के दिनों में शॉर्ट सर्किट, आग लगने या अन्य किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें