करनाल। कर्णनगरी की ताइक्वांडो खिलाड़ी रिशिता डांग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुक्कीवोन कप ताइक्वांडों चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत, जापान, फिलीपींस, नेपाल और कोरिया के 1500 से अधिक एथलीट ने भाग लिया था।
कोच मनीष कुमार ने बताया कि रिशिता ने 73 किलो से अधिक भार वर्ग मुकाबले में रजत पदक जीता। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रिशिता और उसके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिशिता डांग ने इस वर्ष 17 से 23 जुलाई तक जर्मनी में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।