फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 17 अक्टूबर को होने वाली रैली की तैयारियों पर की चर्चा

Tue, 14 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर-10 भाजपा अंब कमल जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली को लेकर बैठक - फोटो : शिवम यादव अपना मेडल दिखाते हुए। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर-10 भाजपा अंब कमल जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जन विश्वास-जन विकास रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने की। जिसमें जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के निर्देशों को साझा करते हुए 17 अक्टूबर को रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि यह रैली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनता के विश्वास को समर्पित है। बैठक में 17 अक्टूबर को होने वाली जन विश्वास-जन विकास रैली के लिए वाहनों की व्यवस्था, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और प्रचार अभियान की रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोल्डी, आरती सहगल, गुरप्रीत कौर, बीनू गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें