स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है।
स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। सरगना रवि और उसकी सहयोगी काजल अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
कासना के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए का रहने वाला अमन शर्मा स्क्रैप माफिया रवि की गाडी चलाने का काम करता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप, सरिया आदि के ट्रकों को वहां से निकलवाने का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक अमन गिरोह के सरिया व स्क्रैप के व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है। गैंग के सदस्य विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते हैं। चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। साइट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गये सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचते हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2024 में सरगना रवि सहित गैंग के 16 सदस्यों के खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक गिरोह के राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद, महकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।