फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित समय-सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टॉप क्लास कॉलेज एजूकेशन फॉर ओबीसी, ईबीसी एवं डीएनटी योजना के तहत जिले को स्लॉट आवंटित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरा कराने के उद्देश्य से समय-सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार योजना 2 जून 2025 से खुली है। छात्रों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। दोषपूर्ण आवेदन का सत्यापन 31 दिसंबर तक होगा। संस्थागत सत्यापन 30 दिसंबर तक होगा। वहीं डीएनओ, एसएनओ, एमएनओ स्तर पर सत्यापन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि समय-सीमा के अनुरूप अपने संस्थान को आवंटित स्लॉट के अनुसार पात्र छात्रों के आवेदन कराना सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें