फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्त मेजर जनरल से फ्लैट बुकिंग के नाम पर 15.5 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मेजर जनरल से फ्लैट बुकिंग के नाम पर 15.5 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर सेवानिवृत्त मेजर जनरल से धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। चाई-1 निवासी श्योनान सिंह का आरोप है कि निम्बस रियलिटी और इसके निदेशकों ने पीड़ित के साथ साथ छल-कपट कर बुक किया गया फ्लैट किसी और को फर्जी तरीके से बेच दिया।
विज्ञापन

धोखाधड़ी में कंपनी के निदेशक विपिन अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, राजीव असोपा, ललित अग्रवाल, अधिकृत प्रतिनिधि नरेश दत्त शर्मा और खुशबू रावल शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2011 में पीड़ित और उनकी पत्नी परमजीत कौर ने कंपनी दि एक्सप्रेस पार्क व्यू-2 में चाई-5 में 4 बीएचके फ्लैट बुक किया था। कंपनी ने तीन वर्ष में कब्जा देने का वादा किया था। फ्लैट की कुल लागत लगभग 53 लाख रुपये बताई गई और पीड़ित ने लगभग 14.5 लाख रुपये की बुकिंग और किश्तों में भुगतान भी कर दिया। निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं होने पर जब पीड़ित ने कंपनी से पूछा तो उन्हें आश्वस्त किया कि पुराने फ्लैट के बजाय नए 3 बीएचके फ्लैट आवंटित कर देंगे। इसके बाद कंपनी ने पुराने दस्तावेज अपने पास ले लिए, लेकिन न तो नए दस्तावेज दिए न ही बिल्डर-बायर एग्रीमेंट या एडजस्टमेंट रसीदें सौंपीं। कंपनी ने उल्टे भारी ब्याज जोड़कर पैसे की मांग शुरू कर दी। दस्तावेज मांगने पर टालमटोल करती रही। आरोप है कि कंपनी ने आवंटित फ्लैट के क्षेत्रफल को बदलकर 26 सितंबर 2023 को फर्जी तरीके से दिल्ली निवासी खुशबू रावल के नाम पर रजिस्ट्री करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें