फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्त चिकित्सक से निवेश के नाम पर 42.30 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त चिकित्सक से निवेश के नाम पर 42.30 लाख की ठगी
विज्ञापन

रोजाना 5 से 15 फीसदी रिटर्न का दिया लालच, मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एसबीआई सिक्योरिटीज में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त चिकित्सक से 42.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने हर दिन 5 से 15 फीसदी मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तब पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं। उनको 2 जून को एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। बताया गया कि एसबीआई सिक्यॉरिटी की तरफ से ब्लॉक ट्रेडिंग से जुड़ा प्लान लॉन्च किया गया है। यहां डिस्काउंट रेट पर आईपीओ दिए जाएंगे। एक नामी बैंक के कारण उन्होंने इस पर विश्वास किया और 25 हजार रुपये से निवेश करना शुरू कर दिया। इसके बाद जालसाजों के फर्जी वेबसाइट पर हर दिन बढ़ी हुई रकम दिखाई जा रही थी। इस दौरान उनका विश्वास जीतने के लिए 2 लाख रुपये निकालने भी दिए। जब उन्होंने 42 लाख 30 हजार रुपये का निवेश कर दिया तो उनका कथित प्रोफाइल 28 दिनों में ही 3 करोड़ 49 लाख के पास पहुंच गया। साढ़े 3 करोड़ रुपये का प्रोफाइल देखकर जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तब ठगों ने 5 फीसदी कमीशन पहले देने की बात कही, जबकि पहले उन्होंने यह कमीशन सिर्फ 0.03 फीसदी लेने की बात कही थी। इसके बाद जालसाज लगातार गुमराह करते रहे, तब उन्होंने एसबीआई सिक्योरिटीज में संपर्क किया तब साइबर ठगी का पता चला। जांच में पता चला कि साइबर जालसाज एसबीआई नाम जोड़कर तीन फर्जी वेबसाइट चला रहे हैं और लोगों को जोड़कर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें