फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिटायर्ड बैंक मैनेजर पर फायरिंग, बोले-गांव छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गगसौना गांव निवासी रिटायर्ड बैंक प्रबंधक राज सिंह ने फलावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया है कि गांव के चार लोगों ने उऩ पर और उनकी रिटायर्ड प्रोफेसर पत्नी कमला सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। उन पर फायर किया, गोली लगने से वे बाल- बाल बच गया। आरोपी राजकुमार, यश, तनुष और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

राज सिंह ने बताया कि वह बैंक प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि उनकी पत्नी कमला सिंह प्रोफेसर पद से रिटायर हैं। दोनों पति-पत्नी गांव के अपने घर में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले राजकुमार, यश, तनुष व दीपक आए दिन उन्हें और उनके भतीजे पवन कुमार को परेशान करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे दीपक और तनुष ने रिटायर्ड बैंक प्रबंधक को रास्ते में रोककर सीने पर तमंचा तान दिया। राजकुमार और यश ने चाकू दिखाते हुए मारने की धमकी दी। गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी। उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया। दीपक ने फायरिंग की। दंपति ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें