मेरठ। किशोरी के अपहृत मामले में आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। भावनपुर थाना के गांव निवासी किशोरी 24 अक्तूबर को पिता के मजदूरी पर जाने के बाद घर में रखी तीन लाख चालीस हजार की नकदी और जेवरात लेकर चली गई थी। किशोरी की मां ने युवक नन्ने को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस मंगलवार किशोरी को आरोपी के साथ हिरासत में लेकर थाने पहुंची। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। संवाद