फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभ ने पहुंचाया जेल: चिकन करी नहीं मिलने पर रेस्तरां कर्मचारी को पीटा, अल्ताफ की जमकर हुई पिटाई, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 06:38 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

रेस्तरां के सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों कटेहरा निवासी परवेज, मनोज व कृष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीटने वाले परवेज, मनोज व कृष सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंसल माल के एक रेस्तरां में ऑर्डर देने के बाद चिकन करी नहीं मिलने पर तीन युवकों ने काउंटर पर बैठे कर्मचारी पर हमला कर दिया। कर्मचारी को रेस्तरां से बाहर खींचकर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन

रेस्तरां के सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों कटेहरा निवासी परवेज, मनोज व कृष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अंसल माल में इमरान ज्यूक नामक रेस्तरां चलाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दादरी के कटहेरा गांव निवासी परवेज, मनोज व कृष सिंह रेस्तरां पर पहुंचे। तीनों ने युवकों ने काउंटर पर बैठे कर्मचारी से चिकन करी का ऑर्डर दिया। ऑर्डर लेने के कुछ देर बाद जब रसोई से पता चला कि चिकन करी खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन

ऑर्डर लेने के बावजूद चिकन करी नहीं देने पर आरोपी भड़क गए। तीनों युवक काउंटर पर बैठे अल्ताफ की गर्दन पकड़ कर बाहर ले गए। रेस्तरां के बाहर जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने शोर मचाने पर आरोपियों ने कर्मचारी छोड़ा। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें