फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संसाधन और सुविधाएं बढ़ीं, फिर भी घर में नौ फीसदी प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आकांक्षी जनपद सोनभद्र के दुर्गम इलाकों की जटिलताएं शत प्रतिशत सुरक्षित प्रसव के प्रयास में बड़ी बाधा बनी हुई हैं। संसाधन और सुविधाएं बढ़ने के बावजूद इस साल नौ फीसदी प्रसव घर में ही कराया गए। पिछले साल के मुकाबले इस मामले में कमी तो आई है लेकिन दूरस्थ इलाकों में कहीं सड़क तो कहीं मोबाइल फोन नेटवर्क की दिक्कत चुनौती बनी हुई है। सुरक्षित प्रसव के मामले में चतरा ब्लाॅक सबसे आगे तो म्योरपुर फिसड्डी है।
विज्ञापन




पिछले साल अप्रैल से अगस्त के बीच पूरे जिले में घर में प्रसव के कुल 2095 मामले दर्ज हुए थे। इसमें 1252 मामले अकेले म्योरपुर के थे। संचार सेवा और सड़क की सुविधा न होने के कारण विभिन्न इलाकों में प्रसव केंद्र की संख्या 21 बढ़ाकर 29 की गई थी। इससे इस साल घर में प्रसव के मामले में 50 फीसद की गिरावट आई है। हालांकि अप्रैल से अगस्त तक घर में 1201 प्रसव कराए जा चुके हैं। इसमें म्योरपुर ब्लॉक की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा है। म्योरपुर में 602 प्रसव घर में कराए गए हैं।

-



घर में प्रसव के मामले (अप्रैल से अगस्त)

ब्लाक :
वर्ष 2025 : वर्ष 2024
बभनी : 91 : 86
चतरा : 02 : 10
चोपन : 153 : 284
दुद्वी : 180 : 283
घोरावल : 43 : 84
म्योरपुर : 602 : 1252
नगवां : 109 : 75
राॅबटर्सगंज : 21 : 20





वर्जन: 1



जिले में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क और सड़क की दिक्कत है। कई जगह एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। समस्या के समाधान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों नए प्रसव केंद्र खोलने के लिए किराए के मकान की तलाश की जा रही है लेकिन मानक के हिसाब से भवन नहीं मिल रहे। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें