फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजोनैंज 2025 : एनएसयूटी में गूंजा सुमधुर संगीत, थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को हुआ भव्य समापन
विज्ञापन

-नॉलेज पार्टनर की भूमिका में रहा अमर उजाला

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) का परिसर बीते दो दिनों तक युवाओं के उत्साह, कला और संगीत से सराबोर रहा। जब रेजोनैंज 2025 के अंतिम दिन शाम ढली, तो पूरा विश्वविद्यालय सुरों, रोशनी और तालियों से गूंज उठा। हर ओर युवाओं का जश्न तथा खिलखिलाते चेहरे दमक रहे थे। इस वर्ष का विषय द कार्निवल स्ट्राइक्स बैक रहा। इसने पूरे आयोजन को उल्लास और उमंग से भर दिया। उत्सव में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा।

-उमंग से शुरू, उत्साह के साथ हुआ खत्म
पहले दिन से ही परिसर में रौनक छाई रही। शास्त्रीय संगीत से लेकर रॉक बैंड की गूंज तक, छात्रों ने अपनी प्रतिभा से मंच सजा दिया। पहले दिन आयोजित क्रेसेंडो संध्या में बैंड प्रस्तुतियों ने ऐसा जोश भरा कि दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन

-

-दूसरे दिन कार्निवल की धूम

रेजोनैंज का दूसरा दिन और भी शानदार रहा। सुबह से ही विश्वविद्यालय के हर कोने में प्रतियोगिताओं की गूंज रही। कहीं रोबोट दौड़ रहे थे, कहीं क्विज के सवाल गूंज रहे थे। डायनमो, कार्निवल क्लैश और बोल्ट बैटल रिले जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। वहीं, कला और तकनीक का संगम ‘डिजिटल डाइमेंशन्स’, ‘स्ट्रॉ टॉवर चैलेंज’ और ‘ड्रॉ इट ब्लाइंड’ जैसी प्रतियोगिताओं में दिखाई दिया। मंचीय आयोजनों में ‘मिस्टर और मिस फ्रेशर’ के चयन ने रौनक बढ़ा दी तो ‘माइक बोलता है’ और ‘ट्यून थ्रू टाइम’ जैसे कार्यक्रमों ने संगीत का जादू बिखेरा।
-

-सुरों में डूबा समापन

जैसे-जैसे रात ढली, वैसे-वैसे माहौल और मधुर होता गया। बहुप्रतीक्षित फुटलूज नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरा सभागार थिरका दिया। इसके बाद जब मशहूर गायक अखिल सचदेवा मंच पर आए, तो पूरा परिसर सुरों में बह गया। उनकी भावनात्मक और मधुर गायकी ने छात्रों को भाव-विभोर कर दिया। गीतों की गूंज देर रात तक हवा में तैरती रही।
विज्ञापन



-रेजोनैंज बना युवा ऊर्जा का प्रतीक

रेजोनैंज 2025 सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मकता, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रमाण बन गया। दो दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में लगभग पचास हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं टीम रेजोनैंज के समर्पण और परिश्रम ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। एनएसयूटी का यह महोत्सव एक बार फिर यह साबित कर गया कि युवा जब मिलकर कुछ रचते हैं, तो केवल मंच ही नहीं, पूरा वातावरण झूम उठता है। इस उत्सव का गवाह बना बतौर नॉलेज पार्टनर अमर उजाला, जो हर बार युवाओं के सपनों और उपलब्धियों के साथ खड़ा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें