-सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट की रविवार को वार्षिक आम सभा की बैठक हुई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट की रविवार को वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक हुई। इस सभा का शुभारंभ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने किया। बैठक शुरू होने से पूर्व सोसाइटी की मृत एवं पुण्य आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी में सम्मिलित किए गए सदस्यों का निवासियों से परिचय कराया गया।
बैठक में महासचिव दिलीप मिश्रा ने पिछले वर्ष के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत रखा और आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा बताई। कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने ऑडिट एवं बैलेंस शीट प्रस्तुत की, जिस पर निवासियों ने बैंक चार्ज, विकास कार्य, सुरक्षा भुगतान आदि विषयों पर प्रश्न पूछे। सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और सर्वसम्मति से रिपोर्ट को ध्वनिमत से पारित किया गया। सभी ने कहा कि सेंचुरी अपार्टमेंट को हमें मिलकर शहर की नंबर वन सोसाइटी बनाना है।
निवासियों ने उठाई यह मांगें
बैठक में उपस्थित निवासियों ने सोसाइटी के विकास के लिए रचनात्मक सुझाव दिए। कहा कि सोसाइटी की सीढ़ियों, पार्किंग एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के अतिक्रमण की अनुमति न दी जाए। बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण उपकरणों की क्षति रोकने के लिए पैनल की मरम्मत एवं पावर सप्लाई में सुधार किया जाए। आसपास की सोसाइटियों की तरह मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण करवाना चाहिए। सोसाइटी परिसर में सामुदायिक हॉल का निर्माण किया जाए। बैठक में मदन, विनोद, आलोक, शेषनाथ, सुबोध, प्रवीण, मिथलेश, नरेश, राजीव, अजय, मृत्युंजय, रेखा, सरोज, रानी, सिया, पवित्रा, प्रमोद, प्रतीक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।