नोएडा। समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र की बैठक सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता चौधरी जयकरण ने किया।
बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान, नौजवान, छात्र और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। वहीं, पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे ने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाले आज राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों पर भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर, एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी, बीर सिंह यादव, डॉ. आश्रय गुप्ता, भरत यादव, राकेश यादव, महेंद्र यादव, दीपक विग, सुमित कुमार, नरेंद्र चौहान सहित में समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।