फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने लिखा, बिल्डर हमें फ्लैट बेचकर कहीं खो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- पोस्टर पर लिखा, तुम जहां कहीं भी हो, वापस आ जाओ, हमारा चिंता के मारे बुरा हाल है
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में रविवार को लंबित रजिस्ट्री के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे निवासियों ने बिल्डर को ढूंढने के लिए गुमशुदा की तलाश के पोस्टर्स के साथ प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि करीब पांच सौ परिवार पांच साल से रजिस्ट्री की बाट जोह रहे हैं, लेकिन बिल्डर की तरफ से न तो कोई जवाब मिल रहा है और न बैठक का समय दिया जा रहा है। उन्होंने पोस्टर्स पर लिखा है कि हमारा बिल्डर हमें फ्लैट बेचकर कहीं खो गया है। हमारी रजिस्ट्री कराना ही भूल गया है। निवेदन किया कि तुम जहां कहीं भी हो, वापस आ जाओ, हमारा चिंता के मारे बुरा हाल है।

निवासियों का आरोप है कि पिछले पांच साल से प्राधिकरण और बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। सोसाइटी में रहने वाले निवासी असीम त्रिवेदी ने बताया कि पिछले सप्ताह भी सामूहिक हवन के जरिए बिल्डर की बुद्धि शुद्धि कराकर सालों से बंद पड़ी रजिस्ट्री शुरू कराने की अर्जी लगाई थी। बिल्डर ने प्राधिकरण का बकाया नहीं चुकाया है। जिसके कारण उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में पिछले काफी समय से लोग बिल्डर से रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। आखिरकार मजबूर लोगों ने प्रदर्शन करने का रास्ता अपनाया और रैली निकालते हुए रजिस्ट्री की मांग की है,जिस पर बिल्डर प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



500 से अधिक परिवार परेशान
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार को 2020 में फ्लैट मालिकों को कब्जा मिला था, जिनकी रजिस्ट्री अब तक नहीं हो पाई है। रजिस्ट्री न शुरू होने की वजह से बिल्डर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। वहीं रजिस्ट्री न होने के कारण रिसेल हो रहे फ्लैट पर बिल्डर 1000 से 1500 रुपए स्क्वायर फुट तक ट्रांसफर चार्ज वसूल कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें