फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खरीदारी से पहले जाम से जूझ रहे शहरवासी, चहुंओर जाम, पुलिस नाकाम

विज्ञापन
घंटाघर के पास जीटी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन शुरू होने से पूर्व ही शहर के अधिकांश बाजारों की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार दिखने लगी है। शहरवासियों को बाजारों तक पहुंचना दूभर हो रहा है। बृहस्पतिवार को आंबेडकर मार्ग, मालीवाड़ा बाजार, सीताराम बाजार (तुराबनगर) और जीटी रोड पर दिनभर लोग जाम की गिरफ्त में रहे। उधर, पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग में खड़ी कारों को हटाना भी गंवारा नहीं समझा और लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया। ऐसे में शहर की अधिकांश सड़कों पर पांच मिनट का सफर 40 से 45 मिनट में शहरवासी पूरा कर पाए।
विज्ञापन




आगामी दिनों में करवाचौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा जैसे पर्व की तैयारियों के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बाजारों के नजदीक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करके लोग खरीदारी में व्यस्त हो जाते हैं। जबकि सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग जाम का मुख्य कारण बन रही है। यातायात पुलिस ने मुख्य बाजारों के कटों को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया है। ऐसे में आधी आबादी को सड़कों के डिवाइडर लांघकर बाजारों में प्रवेश करना पड़ रहा है। तुराबनगर बाजार में भीड़ अधिक उमड़ रही है। यहां कट बंद कर दिए गए हैं । महिलाओं को बाजार तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर से मुख्य बाजारों मालीवाड़ा बाजार, गांधीनगर बाजार, कविनगर, शास्त्रीनगर, डी ब्लॉक बाजार, कविनगर सी ब्लॉक, आरडीसी राजनगर, राजनगर सेक्टर-10, घंटाघर, नयागंज, दिल्लीगेट, बजरिया, विजयनगर सेक्टर-नौ, प्रताप विहार और नवयुग मार्केट के साथ-साथ जीटी रोड पर भी जाम लगा। यातायात पुलिसकर्मी चालान प्रक्रिया में व्यस्त दिखे लेकिन जाम खुलवाने में दिलचस्पी नहीं ली।
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अवैध पार्किंग के खिलाफ भी गत दिनों अभियान चलाया था लेकिन फिर से लोग पुराने ढर्रे पर आ गए हैं। दो दिनों तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें