फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने छीना माइक, मेंटेनेंस कर्मी को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने छीना माइक, फिर मेंटेनेंस कर्मी को मारा थप्पड़
विज्ञापन

-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी की घटना में बिल्डर ने पुलिस से की शिकायत
-आरोप है कि कुछ निवासियों ने साजिश के तहत किया हमला, बाकी निवासियों को परेशानी नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में रविवार को मारपीट की घटना के बाद निवासियों और मेंटेनेंस टीम के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अब मेंटेनेंस टीम ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि कुछ निवासियों ने साजिश कर प्रदर्शन के दौरान हमला किया। पहले माइक छीना और फिर मेंटेनेंस कर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद सोमवार को मेंटेनेंस स्टॉफ के 40 से अधिक कर्मचारी काम पर नहीं आए। वहीं, निवासियों में मेंटेनेंस टीम के आरोपों से रोष है।

रविवार को ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में कुछ निवासी अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच मेंटेनेंस टीम और निवासियों के बीच झड़प हो गई। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम ने बाउंसरों से पिटवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मेंटेनेंस टीम का कहना कि सोसाइटी में किसी तरह की अवैध वसूली नहीं हो रही है। करीब 6000 परिवार रह रहे है। इनमें से केवल कुछ लोगों को ही समस्या हैं। जो निशुल्क पार्किंग आवंटित करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि प्रदर्शन करने वाले लोग कई दिन से व्हाट्सऐप ग्रुप पर धमकी भरे संदेश भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटेनेंस टीम के आरोपों से निवासियों में रोष
निवासियों का कहना है कि पिछले चार वर्ष से सुविधाओं की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी में केवल कुछ निवासी बिल्डर के लिए काम कर रहे हैं। बाकी निवासी अपनी मांग कर रहे हैं। रविवार को बाउंसरों ने धक्का मुक्की की थी। मेंटेनेंस टीम के आरोप झूठे हैं। अगर ऐसा होता तो फिर पुलिस भी कार्रवाई करती। इन आरोपों से निवासियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। घटना के बाद करीब एक घंटे तक कई टावर की लिफ्ट भी बंद रखी गई। निवासी अवैध वसूली का विरोध जारी रखेंगे। चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें