फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शाहबेरी के निवासियों ने किया बिजलीघर का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-31 जुलाई रात से बंद विद्युत सप्लाई बंद होने से हैं नाराज
विज्ञापन

-आरोप, ट्रिपिंग से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी और आसपास के गांव के लोग तीन दिन बिजली नहीं मिलने से परेशान रहे। शुक्रवार रात निवासियों का धैर्य जवाब दे गया और बड़ी संख्या में भीड़ ने गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग स्थिति सुदामापुरी बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। दो बार घेराव करने के बाद देर रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। निवासियों का आरोप है कि बार-बार ट्रिपिंग के कारण बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि 31 जुलाई की रात से शाहबेरी गांव में बिजली नहीं है। उसके अलावा आसपास के गांव तिगरी, हैबतपुर समेत अन्य जगह पर भी आपूर्ति बाधित है। यहां पर सुदामापुरी बिजली घर से आपूर्ति होती है। निवासियों ने जानकारी ली तो पता चला कि बिजली घर में बारिश का पानी भर गया है। उसके सूखने के बाद आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन उसमें काफी ट्रिपिंग हो रही थी। इस कारण बड़ी संख्या में घरों के अंदर बिजली उपकरण जल गए। साथ ही आपूर्ति भी सामान्य नहीं हो सकी। परेशान होकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे 200 से अधिक लोग एकत्र होकर बिजली घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। करीब 12 बजे तक हंगामा करने के बाद बिजली घर के अफसरों ने जल्द आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद निवासी वापस लौट आए। आरोप है कि उसके बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। देर रात करीब दो बजे फिर काफी लोग वहां पहुंचे। उसके बाद रात तीन बजे आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें