फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदे पानी की सप्लाई से निवासी हो रहे बीमार, पेट दर्द के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदे पानी की सप्लाई से निवासी हो रहे बीमार, पेट दर्द के बढ़े मरीज
विज्ञापन

दो सप्ताह से लोगों को हो रही परेशानी, विरोध जताने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में दो हफ्ते से गंदा पानी आने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि टैंकों की सफाई न होने के कारण घरों में गंदा पानी आ रहा है। वहीं, बिल्डर प्रबंधन द्वारा टैंकों की सफाई का शेड्यूल भी जारी किया गया है। सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता ने बताया कि घरों में पिछले दो हफ्ते से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। खाना बनाने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि गर्म पानी का इस्तेमाल लोगों की ओर से किया जा रहा है। दूषित पानी की समस्या जब से होने लगी है, तब से लोगों को पेट दर्द व दस्त की शिकायत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें